चौपा मोड़ से दुकान से लाखों की चाेरी

मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा मोड़ स्थित एक जेनरल स्टोर से 40 हजार नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये की चोरी हो गयी.
प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा मोड़ स्थित एक जेनरल स्टोर से 40 हजार नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये की चोरी हो गयी. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा थाने में छानबीन की. इस संबंध में दुकानदार सुकुम कुमार ने बताया कि सुबह में दुकान खोलने के बाद चोरी होने की जानकारी हुई. उन्होंने बताया कि शिवम जेनरल स्टोर के नाम से चौपा मोड़ पर उनकी दुकान है. सोमवार की रात को अज्ञात चोर दुकान की छत का एस्बेस्टस काटकर दुकान में प्रवेश किये. इसके बाद दुकान में रखे चूड़ी बनाने वाले मेटल करीब दो लाख रुपये के और नकद करीब 40 हजार रुपये समेत अन्य समान की चोरी कर ली. दुकानदार ने घटना की सूचना थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये. जानकारी के अनुसार, दुकान से चोरी किया हुआ सामान को चोर बैजनाथपुर स्थित एक दुकान पर बेचने गये थे. इस दौरान दुकानदार के द्वारा सामान के बारे मे पूछताछ करने पर युवक समान छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने चोरी के कुछ सामान बरामद कर लिये हैं तथा आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




