मारगोमुंडा : छठ व्रतियों ने ग्रहण किया खरना

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मारगोमुंडा : छठ व्रतियों ने ग्रहण किया खरना

गुड़, दूध और अरवा चावल से बने खीर-रोटी का प्रसाद तैयार किया

विज्ञापन

मारगोमुंडा. छठ पूजा को लेकर रविवार को व्रतियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ खरना अनुष्ठान समापन किया. इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा. व्रतियों ने दिनभर निर्जला उपवास रखा. संध्या काल स्नान-ध्यान कर गुड़, दूध और अरवा चावल से बने खीर-रोटी का प्रसाद तैयार किया. पूजा-अर्चना के पश्चात व्रतियों ने भगवान भास्कर से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए प्रसाद ग्रहण किया. खरना के प्रसाद के रूप में तैयार की गयी खीर और रोटी को घर के सभी सदस्यों एवं आसपास के लोगों के बीच वितरण किया गया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में छठी मंईयां के भजन गूंजते रहे और घर-घर में भक्ति का वातावरण बना रहा. खरना संपन्न होने के साथ ही सोमवार को संध्या अर्घ्य और मंगलवार को प्रातः अर्घ्य की तैयारी शुरू हो गया है. घाटों की सफाई, सजावट और प्रकाश व्यवस्था का कार्य अंतिम चरण पर है. श्रद्धालु उत्साह के साथ सूर्य उपासना के इस महान पर्व के मुख्य अनुष्ठानों की तैयारी में लगे हये है. जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola