Deoghar news : संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी बूथों पर जाकर सदस्य बनाने का लिया निर्णय

जसीडीह व मानिकपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया. वहीं मानिकपुर मंडल में विभिन्न स्तर के पदाधिकारी मनोनीत किये गये.
प्रतिनिधि, जसीडीह . जसीडीह के रामचंद्रपुर स्थित जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय के समीप एक आवास में शुक्रवार को सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय राय ने की. बैठक में जिला प्रभारी विजया सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहीं. इस दौरान सदस्यता अभियान में अधिक लोगों को जोड़ने और बूथ वाइज संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी बूथों पर जाकर सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन के इस महापर्व सदस्यता अभियान में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बूथ तक पहुंचे और समाज के हरेक वर्ग को इस अभियान के तहत जोड़े. इस मौके पर जिला प्रभारी विजया सिंह, संजय राय, राजन सिंह, ललन दुबे, प्रमोद राय, रमेश साह, विकास राउत, सूरज दुबे, मिथिलेश माधव, अमरजीत दुबे, चंदन मिश्रा, आशीष पंडित, मुन्ना दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
मानिकपुर मंडल में संगठन चुनाव पर्व कार्यक्रम
भाजपा मानिकपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन चुनाव पर्व कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बैठक की. मानिकपुर संगठन चुनाव पर्व प्रभारी सह जिला कोषाध्यक्ष विनय चंद्रवंशी मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस दौरान भाजपा प्रदेश से निर्देशानुसार मंडल बूथ अध्यक्ष, शक्ति के संयोजक सह संयोजक, मंडल पदाधिकारियों की सहमति से मनोनीत किया गया. मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री उचित राय गोस्वामी, सुमित रमानी, अमरेश सिंह,अशोक सिंह,अमित सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




