करौं: हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
करौं: हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का जयकारा

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिरों में विधि-विधान पूर्वक महावीर पताका लगाया और बजरंगबली की भक्ति में लीन नजर आए. इस दौरान हनुमानजी को फल, फूल, सिंदूर व नारियल अर्पित किए गए. प्रखंड के रानीडीह, पंचगड़िया, रान्हा, सिरिया, डूमरतर, सालतर व डिंडाकोली सहित अन्य स्थानों के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. वहीं करौं के चंडीमोड़ बजरंगबली मंदिर, बाबा कर्णेश्वर परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर, राजा पोखर और बढ़ैई टोला समेत विभिन्न स्थानों पर भी श्रद्धापूर्वक पूजा संपन्न हुई. रामनवमी के इस पावन अवसर पर क्षेत्र के हर घर और गलियों में महावीर पताका लगाया गया. पूरा इलाका जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान हो उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola