ePaper

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर

Updated at : 24 Oct 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर

सेविकाओं को समय पर केंद्र खोलने, स्वच्छता बनाये रखने और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में शनिवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पर्यवेक्षिकाओं ने मासिक एमपीआर की समीक्षा की. बैठक में पोषण ट्रैकर के माध्यम से शत प्रतिशत फेस कैप्चरिंग पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में सेविकाओं ने फेस कैप्चरिंग में आने वाली कठिनाइयों जैसे आधार-लिंक मोबाइल समस्या, ओटीपी की परेशानी आदि के संबंध में बताया. पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मातृ वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले व किशोरी प्रोत्साहन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गयी. सभी सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि लाभुकों से आवेदन के साथ आधार, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक (आधार लिंक), राशन कार्ड की छाया प्रति अनिवार्य रूप से प्राप्त करें. यह भी सुनिश्चित करें कि लाभुक झारखंड राज्य का निवासी हो. इस अवसर पर पर्यवेक्षिका सालंती हेंब्रम ने सेविकाओं को बेहतर आंगनबाड़ी संचालन करने का निर्देश दिया. साथ ही भवन, पेयजल व शौचालय संबंधी समस्याओं की रिपोर्ट विभाग को देने पर जोर दिया. सेविकाओं को समय पर केंद्र खोलने, स्वच्छता बनाये रखने और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश भी दिया. मौके पर दर्जनों सेविका उपस्थित थे. हाइलार्ट्स : सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola