Deoghar news : सड़क हादसे में घायल सारवां के व्यक्ति की रिम्स रांची ले जाने के क्रम में मौत

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 26 Apr 2025 7:18 PM

विज्ञापन

देवघर के सारवां थाना क्षेत्र के जारा गांव निवासी युवक की मौत रांची रिम्स ले जाने के क्रम में हो गयी. इसके बाद परिजन उसे वापस लेकर सदर अस्पतला लौटे

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . सड़क हादसे में घायल हुए जिले के सारवां थाना क्षेत्र के जारा गांव निवासी युवक अजय कुमार दास (23 वर्ष) की मौत रिम्स रांची ले जाने के क्रम में हो गयी. इसके बाद परिजन उसे लौटाकर सदर अस्पताल ले आये. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित करते हुए सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी. ओपी की पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिये मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया. बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दिये बयान में मृतक अजय के पिता ने कहा है कि 24 अप्रैल की शाम 7:45 बजे उनका पुत्र साले के साथ बाइक से निमंत्रण में गांव आ रहा था. उसी क्रम में सारवां-विशनपुर के बीच कोशमाहा मोड़ के थोड़ा आगे स्थित कलवर्ट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया. मामले की सूचना पाकर वे लोग घटनास्थल पहुंचे. अजय को उठाकर इलाज के लिये सदर स्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए बाहर रेफर कर दिया. बेहतर इलाज कराने अजय को परिजन रिम्स रांची ले जा रहे थे. उस क्रम में रास्ते में मौत हो गयी तो वापस देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola