जेठ-जेठानी पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी शिकायत

Author Shailesh
Updated:
विज्ञापन
जेठ-जेठानी पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी शिकायत

सारठ थाना के तुलसीडाबर गांव की घटना

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के तुलसीडाबर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ और जेठानी के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता का कहना है कि उनके पति बाहर काम करते हैं, जिसके कारण वह घर में अकेली रहती हैं. इसी दौरान जेठ और जेठानी द्वारा अक्सर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है. पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले जब उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे, उस समय आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी. इस घटना के बाद पीड़िता ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए पंचायत बुलायी, लेकिन आरोप है कि आरोपी पंचायत में शामिल नहीं हुए और उन्होंने पंचों के फैसले को मानने से भी इनकार कर दिया. वहीं, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Shailesh

लेखक के बारे में

By Shailesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola