ePaper

आदिवासियों को शत-प्रतिशत योजना का दिलायें लाभ: बीडीओ

Updated at : 12 Sep 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासियों को शत-प्रतिशत योजना का दिलायें लाभ: बीडीओ

सारवां प्रखंड सभागार में आदि योगी कर्मयोगी कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में आदि योगी कर्मयोगी अभियान के तहत एक दिवसीय प्रखंडस्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान बीडीओ ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार के उद्देश्य को पूरा करने के लिए मिलजुल कर काम करने का निर्देश दिया. साथ ही क्षेत्र के सुदूर क्षेत्रों में रहनेवाले आदिवासियों का सर्वे कर उनके विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उनके विकास का प्रोजेक्ट तैयार करें. साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए आदि कर्मयोगी बनकर कार्य करें, जिससे समुदाय को शत-प्रतिशत योजना से आच्छादित किया जा सके. मौके पर सीओ राजेश साहा, बीएचओ डाॅ सुनील टोप्पो, बीएओ विजय कुमार देव, कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, बीपीओ अनूप कुमार राय, प्रभारी एमओ देवेंद्र वर्णवाल, बीडीएम प्रशांत कुमार, एई अजय तिर्की, बीटीएम आशीष दुबे, पर्यवेक्षिका अनीता, सुनीता, स्नेहलता,पंचायत सेवक संजय मंडल, प्रमोद राय, शालिनी कुमारी, जगदीश पंडित, विक्रम कुमार, दिलीप यादव, मनोज यादव आदि समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola