अनुमंडलीय अस्पताल में 105 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल में  105 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

हाई रिस्क गर्भवती नहीं हुई चिह्नित

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की जांच महिला चिकित्सक डॉ अविजा निगार द्वारा की गयी. इस दौरान 105 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच हुई. इस दौरान गर्भवती महिलाओं का रूटीन जांच, ब्लड प्रेशर, एचआइवी , वजन आदि की जांच की गयी. बताया गया कि जांच के क्रम में एक भी हाई रिस्क गर्भवती महिला चिह्नित नहीं हुई है. पांच गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन सामान्य से कम पाया गया. इस दौरान 56 महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की काउंसेलिग करके चिकित्सक ने गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान प्रसव के बाद परिवार कल्याण के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया. हाइ रिस्क कैटेगरी, हीमोग्लोबिन की कमी और उच्च रक्तचाप वाली गर्भवती महिलाओं को भी चिकित्सक ने जांच कर इलाज किया. इस अभियान के तहत अब प्रत्येक महीने की नौ तारीख के अलावा जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का महीना के अंतिम बुधवार को भी जांच करके उचित इलाज किया जाता है. समय पर इन खतरों की पहचान करके बहुत सी जटिलताओं को कम किया जाता है. गर्भावस्था के दौरान हर महीना एएनसी जांच जरूरी है. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को जांच उपरांत आयरन की गोली, कैल्शियम, विटामिन की दवा भी मुफ्त में दिया गया. वहीं, गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, आईसीटीसी और अन्य खून जांच नि:शुल्क किया गया. अनुमंडलीय अस्पताल के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ैई और सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया गया. मौके पर नमिता कुमारी, डिंपल कुमारी ,श्याम हासदा, अनीता मुर्मू ,शोएब आलम, अविनाश कुमार समेत बीटीटी, सहिया साथी और सहिया कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola