Deoghar news : स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के दावेदारों ने चलाया संपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

झारखंड स्टेट बार काउंसिल रांची के चुनाव को लेकर हलचल तेज है. देवघर जिला अधिवक्ता संघ से जुड़े दावेदारों ने चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच संपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन

देवघर. झारखंड स्टेट बार काउंसिल रांची के चुनाव को लेकर हलचल तेज है. वैसे तो चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन चुनाव के दावेदारों ने अधिवक्ताओं के बीच संपर्क अभियान चलाया है. देवघर जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपना समर्थन देने व अपने सहयोगी अधिवक्ताओं से भी समर्थन दिलाने का अनुरोध कर रहे है. पूर्व से स्टेट बार काउंसिल के दो सदस्य बालेश्वर प्रसाद सिंह व अमर कुमार सिंह हैं, जो एक बार फिर से चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने को तैयार हैं. इधर अधिवक्ता दिलीप कुमार सिंह, ललित यादव व नीरज कुमार ने सभी से सघन जनसंपर्क कर रहे हैं और लगातार देवघर ही नहीं दुमका, गोड्डा, धनबाद व गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ के अलावा मधुपुर अनुमंडल अधिवक्ता संघ में जा रहे हैं, साथ ही समर्थन का अनुरोध कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न स्टेट बार काउंसिल का चुनाव मार्च 2026 तक संपन्न कराने का आदेश दिया है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल रांची में पहली बार सात सदस्य महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है. कुल मिला कर 23 सदस्याें का चुनाव होना है. राज्य के विभिन्न अधिवक्ता संघों में कुल 24, 400 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जो अपने मतों का प्रयोग कर प्रतिनिधियों का चयन करेंगे. मालूम हो कि वर्तमान में तदर्थ कमेटी कार्य कर रही है. पूर्व की कमेटी का कार्यकाल 28 जुलाई 2023 को ही समाप्त हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
फाल्गुनी मारिक

लेखक के बारे में

By फाल्गुनी मारिक

विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.

प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola