deoghar news : रंगदारी नहीं देने पर तोबड़तोड़ फायरिंग, दवा दुकानदार के हाथ को छूकर निकली गोली

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 20 Apr 2025 8:17 PM

विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र में सारठ-देवघर एनएच के समीप बलियाचौकी में दवा दुकानदार से रंगदारी नहीं मिलने पर करीब 15-20 हथियारबंद बदमाशों ने न केवल दुकान में घुसकर तांडव मचाया, बल्कि ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर

कुंडा थाना क्षेत्र में सारठ-देवघर एनएच के समीप बलियाचौकी में दवा दुकानदार से रंगदारी नहीं मिलने पर करीब 15-20 हथियारबंद बदमाशों ने न केवल दुकान में घुसकर तांडव मचाया, बल्कि ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में दुकानदार प्रमोद यादव घायल हो गया. आरोप है कि बदमाशों ने दुकान से 40,000 रुपये भी लूट लिये गये. वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने खुली धमकी दी थी और फिर दो घंटे बाद गोलियों की बरसात कर लौटे. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी है.

घायल दुकानदार प्रमोद ने बताया कि घर के पास ही उसकी दवा की दुकान है. दुकान के पीछे ही एक जमीन का टुकड़ा खरीदा है, जिसकी घेराबंदी का काम चल रहा है. वह दुकान में बैठा हुआ था, तभी सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार पांच युवकों ने आकर 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की. नहीं देने पर काम बंद करने की धमकी भी दी. प्रमोद ने पैसा देने से इंकार किया. मामले की जानकारी उसके पिता सहित अन्य परिजनों को होते ही वे सभी मौके पर पहुंचे. उन्होंने एक बदमाश की बाइक की चाबी छीन ली. इसके बाद बदमाश वहां से यह कहते हुए निकले कि लौटकर आते हैं तो गोली मार देंगे. दो घंटे के बाद दोपहर करीब 1:00 बजे 15-20 की संख्या में बदमाश बाइक पर सवार होकर आये और चहारदीवारी तोड़ने लगे. उसके बाद वे लोग दवा दुकान में घुस गये, जहां एक बच्चे को स्लाइन चढ़ाया जा रहा था. बच्चे के हाथ से स्लाइन नोंच दिया. साथ ही दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की. दुकान के गल्ले से करीब 40 हजार रुपये जबरन निकाल लिया. उसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दाैरान दुकानदार प्रमोद की तरफ भी निशाना कर गोली चलायी गयी. गोली उसके हाथ को छूकर निकल गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं उसके साथ मारपीट भी की गयी. प्रमोद के अनुसार गोली चलाते हुए बदमाश वहां से भाग निकले. बदमाशों द्वारा 15 राउंड से अधिक गोली चलाने की बात कही जा रही है. सूचना मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल दो गाड़ी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. बाद में पीसीआर-5 की टीम भी घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की. वहीं अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन वे लोग वहां से भाग निकले. पुलिस ने जांच के क्रम में घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. घटना को लेकर तीन नामजद ऋषि कुमार सहित अमित कुमार, मोहन कुमार व अन्य अज्ञात के खिलाफ कुंडा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गयी है. बताया जा रहा है कि ऋषि बलियाचौकी में कुछ वर्ष पूर्व हुए रिंकू पुरी हत्याकांड में आरोपित रह चुका है और वह जेल भी गया था.

हाइलाइट्स

-कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी का मामला, दुकानदार प्रमोद हुआ घायल

-मरीज व परिजनों के साथ धक्का-मुक्की करने व दुकान में तोड़फोड़ का आरोप

-सूचना पाकर पीसीआर टीम सहित कुंडा थाने की दो गाड़ी पुलिस पहुंची

-तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ कुंडा थाने में दी शिकायत

– रिंकू पुरी हत्याकांड में जेल जा चुका है एक आरोपित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola