बाइक व कार मेंं आमने-सामने की टक्कर, तीन घायल

Updated at : 28 Jan 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक व कार मेंं आमने-सामने की टक्कर, तीन घायल

सारठ-मधुपुर एनएच 114 ए पर कल्होड़ उप स्वास्थ्य केंद्र के निकट मंगलवार को बाइक व कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गया

विज्ञापन

मधुपुर. सारठ-मधुपुर एनएच 114 ए पर कल्होड़ उप स्वास्थ्य केंद्र के निकट मंगलवार को बाइक व कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गया. घटना के बाद कार का चालक वाहन छोड़कर भाग निकाला. घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पाथरोल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मधुपुर भेजा. पुलिस ने बताया कि घायल सौरभ दास (17), अजीज मियां (18) व इरफान शेख (16) रंगा सिरसा गांव का रहने वाला है. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने तीनों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल तीनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था. वहीं, विपरीत दिशा से सारठ की ओर से मधुपुर जा रही कार कल्होड मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गयी. पुलिस ने कार व बाइक को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola