ePaper

शिक्षक स्कूल अंतर्गत टोला टैगिंग करें : बीइइओ

Updated at : 10 Oct 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक स्कूल अंतर्गत टोला टैगिंग करें : बीइइओ

सारवां प्रखंड के हाइस्कूल में गुरुगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय सारवां के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा की देखरेख में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान बीइइओ ने कहा कि ई-विद्यावाहिनी के तहत बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरी है, उनकी सुरक्षा के साथ कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि स्कूल की अवधि में अगर कोई बच्चे या शिक्षक बगैर अवकाश के बाहर में पाए गए तो उनके ऊपर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर प्रोजेक्ट रेल प्रोजेक्ट प्रयास कार्यक्रम के तहत स्कूल में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति करने को कहा गया. कहा कि बहुत से विद्यालय हैं जहां इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है जो दुखद है. इस क्रम में उन्होंने कहा कि बच्चों के मन से परीक्षा का भय निकलने के लिए उनसे सामंजस्य बनाकर उन्हें शिक्षा से जोड़ें. वहीं, उन्होंने निर्देश देते हुए कहा की विकास मद की राशि शत प्रतिशत राशि विद्यालय के विकास में ही खर्च करें. बरसात के बाद उग आयी झाड़ियों की शीघ्र सफाई कराएं. साथ ही स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षक स्कूल अंतर्गत टोला टैगिंग करते हुए बच्चों के अभिभावकों से मिलें और जो स्कूल नहीं आते हैं उन्हें स्कूल लाएं और नामांकित करें. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में विद्यालय अवधि में कोई भी बाहर से विद्यालय में प्रवेश नहीं करेंगे और ना ही शिक्षक एवं बच्चे विद्यालय से बाहर जाएंगे इसका अनुपालन सभी स्कूलों में सख्ती से हो. मौके पर बीपीओ मनोज मंडल, दिलीप राव, अश्विनी ठाकुर, विनय राय, श्यामल ओझा, सौरभ कुमार समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद थे. हाइलार्ट्स : विद्यालय अवधि में शिक्षक व छात्र बाहर पाये गये तो होगी कार्रवाई : बीइइओ सारवां प्रखंड के हाइस्कूल में गुरुगोष्ठी आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola