ePaper

खुशखबरी: देवघर एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का विस्तार, सितंबर से शुरू हो रही कई नयी उड़ानें

Updated at : 11 Aug 2025 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
Flight

फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)

Deoghar News: देवघर एयरपोर्ट से जल्द ही देवघर से गुवाहाटी की फ्लाइट शुरू हो रही है. इसके अलावा सितंबर से बेंगलुरू से देवघर की दूसरी फ्लाइट व दुर्गापूजा के बाद मुंबई-देवघर की हर रोज हवाई सेवा शुरू की जायेगी.

विज्ञापन

Deoghar News: अगले महीने सितंबर से देवघर से गुवाहाटी की फ्लाइट शुरू हो रही है. सांसद डॉ निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को देवघर से गुवाहाटी हवाई सेवा के स्लॉट को हरी झंडी दे दी है. बीते करीब छह महीने से देवघर से गुवाहाटी हवाई का प्रस्ताव पाइप लाइन में था. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देवघर-गुवाहाटी हवाई सेवा के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर दी है.

रोज मिलेगी मुंबई-देवघर की फ्लाइट

इसके साथ ही सितंबर से बेंगलुरू से देवघर की दूसरी फ्लाइट व दुर्गापूजा के बाद मुंबई-देवघर की हर रोज हवाई सेवा शुरू की जायेगी. बेंगलुरू से देवघर की दूसरी फ्लाइट शाम में उड़ान भरेगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से इन दोनों फ्लाइट का स्लॉट बढ़ाने की मंजूरी भी मिल गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

दिल्ली से देवघर की एक और फ्लाइट

15 सितंबर से शाम में चलने वाली दिल्ली से देवघर की दूसरी फ्लाइट भी शुरू हो जायेगी. इसी सप्ताह से दिल्ली से देवघर की शाम की फ्लाइट की बुकिंग भी चालू हो जायेगी. इसी वर्ष देवघर से हैदराबाद की हवाई सेवा भी चालू करने का प्रस्ताव है. नवंबर तक देवघर से हैदराबाद हवाई सेवा शुरू होगी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बिना परमिट चल रहे 1.89 लाख से अधिक ऑटो, अब चालकों पर होगी कार्रवाई

चिंता का विषय: रांची की हवा हो रही जहरीली! खतरे के निशान तक पहुंचा प्रदूषण स्तर

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा गांव पहुंचे टाटा स्टील के सीएमडी टीवी नरेंद्रन

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola