गुड टच व बैड टच का लेसन बच्चों के लिए जरूरी: मरियम

Published by : BALRAM Updated At : 15 Feb 2026 9:14 PM

विज्ञापन

मधुपुर के पसिया में दो दिवसीय जेंड वर्कशॉप आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के पसिया स्थित बुलाहट संस्था परिसर में एआईडब्लूसी नई दिल्ली के सहयोग से दो दिवसीय जेंडर वर्कशॉप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 14 से 18 साल के किशोर- किशोरियों ने भाग लिया. मौके पर ट्रेनर मरियम तिड़ू ने प्रतिभागियों को लिंग भेद क्या है इसके बारे में जानकारी दी. लिंग भेद का शिक्षा व श्रम में क्या प्रभाव पड़ता है इसके बारे में जानकारी दी. किशोर व किशोरियों को समूह में बांटकर लड़का-लड़की में क्या अंतर है इस पर चर्चा की. साथ ही प्रस्तुतीकरण के द्वारा निष्कर्ष निकलकर यही आया कि समाज में लड़का-लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए, जिस प्रकार समाज में लड़कों को ज्यादा प्राथमिकता दिया जाता है उसी प्रकार लड़कियों को भी दिया जाना चाहिए. शिक्षा में लड़कियों को मौका देना चाहिए. श्रम में लड़का व लड़की दोनों की भागीदारी होना चाहिए चाहे घर का काम हो या बाहर का काम हो. भेदभाव का भावना को बदलना चाहिए. इसके अलावा किशोर व किशोरियों को गुड टच एवं बैड टच के बारे समझाया गया. बताया कि किसी प्रकार की कोई सूचना देना हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन का नंबर 1098 दे सकते है मदद मिल सकेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमिला मुर्मू, बेरनादेत तिर्की, निस्सी, जयवंत, चंपा, मती, प्रभु जॉन ने अहम भूमिका निभायी. हाइलार्ट्स : दो दिवसीय जेंडर वर्कशॉप कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola