ePaper

deoghar news : रविवार को बंद रहता है कचरा उठाव, मंदिर क्षेत्र में फैलती है गंदगी और बदबू

Updated at : 20 Apr 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
deoghar news : रविवार को बंद रहता है कचरा उठाव, मंदिर क्षेत्र में फैलती है गंदगी और बदबू

बाबानगरी में हर दिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन होता है. शहर में नगर निगम की ओर से सफाई के लिए विशेष व्यवस्था का प्रावधान है, बावजूद रविवार को बंदी के कारण कचरे का उठाव नहीं होता.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : बाबानगरी में हर दिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन होता है. शहर में नगर निगम की ओर से सफाई के लिए विशेष व्यवस्था का प्रावधान है, बावजूद रविवार को बंदी के कारण कचरे का उठाव नहीं होता. इससे रविवार को फैले कचरे व सोमवार को सुबह 10 बजे तक निकलने वाले कचरे से बाबा मंदिर व आसपास के इलाके में दुर्गंध जैसी स्थित बन जाती है. बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालु रविवार को नाक में रुमाल ढक कर मंदिर आते व जाते हैं. इससे बाबा नगरी का इमेज भी खराब हो रहा है. आम दिनों में भी कचरा उठाव का ठोस प्लान नहीं नगर निगम शहर को साफ रखने में जुटी है, लेकिन कचरा उठाव के लिए निगम के पास कोई प्लान नहीं है. यहां दिन के 10 बजे बीच बाजार हो या फिर कोई खास एरिया निगम की कचरा गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी रहती है और इससे हर दिन जाम लगता है. ऑफिस, स्कूल आदि जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. निगम के कर्मी वाहन लेकर अपनी मर्जी से कचरे का उठाव करते हैं, जबकि अन्य शहरों में इसके लिए अलग व्यवस्था है. अन्य शहरों में क्या है व्यवस्था गया में नगर निगम ने तय कर रखा है समय बिहार के गया में निगम की ओर से कचरा उठाव का खास प्लान है. बोध गया में हर दिन लाखों लोगों के आवागमन को देखते हुए नगर निगम ने कचरे उठाव के लिए समय तय कर रखा है. यहां कचरे का उठाव दो बार होता है. एक अहले सुबह तीन बजे से नौ बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ही कचरे का उठाव होता है. इस बीच सड़क पर कचरा फैलाने वाले पर निगम के द्वारा जुर्माना का प्रावधान है. डस्टबिन से बाहर कचरे रहने पर कार्रवाई की जाती है. बनारस की व्यवस्था है अलग बनारस में कोरिडोर बन जाने के बाद लगातार लोगों की श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है. यहां सड़कों को साफ करने के लिए पालीवार 24 घंटे झाड़ूू लगाने वाले सफाई मित्र होते है. वहीं कचरे का उठाव के लिए भी यहां समय तय किया गया है. नगर निगम अब बनायेगा रविवार का सफाई प्लान निगम को बाबा मंदिर के आसपास इलाके के बारे में लगातार सूचना मिल रही है. ऐसे में देखा जा रहा है कि रविवार व सोमवार को अधिक भीड़ होती है. एक-दो दिन के अंदर नगर आयुक्त के निर्देशानुसार रविवार को इस इलाके में सफाई व्यवस्था चालू रखने के लिए प्लान तैयार किया जायेगा. प्रकाश मिश्रा, नगर प्रबंधक सह सफाई प्रभारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola