ePaper

सवा दो करोड़ से कांवरिया पथ पर बिछेगा गंगा का बालू

Updated at : 12 Jun 2024 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
सवा दो करोड़ से कांवरिया पथ पर बिछेगा गंगा का बालू

DCIM\100MEDIA\DJI_0089.JPG

श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए झारखंड-बिहार सीमा दुम्मा से खिजुरिया तक कांवरिया पथ पर सवा दो करोड़ रुपये का बालू बिछाया जायेगा. राज्य सरकार दूसरे वर्ष भी कांवरिया पथ पर गंगा का बालू बिछाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए झारखंड-बिहार सीमा दुम्मा से खिजुरिया तक कांवरिया पथ पर सवा दो करोड़ रुपये का बालू बिछाया जायेगा. राज्य सरकार दूसरे वर्ष भी कांवरिया पथ पर गंगा का बालू बिछाने का निर्णय लिया गया. सुल्तानगंज के समीप गंगा से मखमली बालू मंगवाकर बिछाया जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने बालू बिछाने का टेंडर फाइनल कर दिया है. ठेकेदार को एक जून से बालू बिछाने का निर्देश दिया गया है. इससे पहले कांवरिया पथ पर जिन जगहों पर गड्ढे हो चुके हैं, उन जगहों पर मिट्टी भरकर दुरुस्त करने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया है. विभाग के अनुसार ठेकेदार को श्रावणी मेला के साथ-साथ भादो मेला में कांवरिया पथ पर बालू पूरी तरह से मेंटेन रखना है. पथ निर्माण विभाग से श्रावणी मेला क्षेत्र से पहले 20 योजनाओं की स्वीकृति मिली है, जिसका टेंडर भी हो चुका है.

देवघर में इन सड़कों का होगा काम

कांवरिया पथ में बालू भराई – सवा दो करोड़

कोठिया बस स्टैंड में डस्ट भराई – 20 लाख

समाहरणालय से कुमैठा भाया सिंघवा – डेढ़ करोड़

सत्संग चौक से बैजनाथपुर भाया भुरभुरा मोड़ – 1.90 करोड़

सत्संग-भिरखीबाद रोड – 3.30 करोड़

जटाही-गिधनी पथ- 1.20 करोड़

देवघर- रिखिया पथ – 1.90 करोड़

देवघर कॉलेज पथ- 80 लाख

जसीडीह रेलवे स्टेशन लिंक पथ- 1.40 करोड़

हदहदिया नाला पथ का सतह नवीकरण- 40 लाख

देवघर-दर्दमारा रोड में रंग-रोगन- पांच लाख

जसीडीह-कालीपुर रोड का रंग-रोगन- तीन लाख

सत्संग-भिरखीबाद रोड मार्किंग व रंग-रोगन- 60 लाख

पीडब्ल्यूडी के कई सड़कों में रोड मार्किंग- 25 लाख

दर्दमारा से रिखिया व मोहनपुर पथ- 3.60 करोड़

बैजनाथपुर-कोरियासा रोड- 25 लाख

हिंडोलावरण से कुंडा व तपोन- 3.90 करोड़

जसीडीह-देवपुरा पथ- 25 लाख

देवघर-मधुपुर पथ- 90 लाख

रिखिया आश्रम से दर्दमारा में कवर इंप्रुवमेंट व अन्य कार्य – 25 लाख

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola