शिविर में शुगर व बीपी की हुई नि: शुल्क जांच

शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तत्वावधान में शहर के कुम्हार टोली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
मधुपुर. नगर परिषद द्वारा संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तत्वावधान में शहर के कुम्हार टोली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डाॅ मार्गरेट व डाॅ मनोज गुप्ता के द्वारा लोगों का हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, डेंगू आदि जांच की गयी. इसके बाद दवा का वितरण किया गया. नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि शिविर के माध्यम से महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी. कहा कि नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित योजना दीनदयाल जन आजीविका योजना, पीएम स्वनिधि, स्वनिधि से समृद्धि, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना आदि के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गयी. मौके पर स्वास्थ्य कर्मी नीरज कुमार, विकास कुमार, मो. शहजाद, बीणा सिंह, लखेनदर मंडल, धनेश्वर मंडल, प्रभाकर चौधरी समेत सहिया अनीता देवी, सेविका बिंदु देवी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




