Deoghar news : ऑनलाइन रिचार्ज के पैसे लौटाने के नाम पर रिटायर कर्मी से ठगी, 20 हजार की निकासी
Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 09 May 2025 7:12 PM
जिले के चितरा थाना क्षेत्र में कोल इंडिया से रिटायर हुए कर्मी के साइबर ठगी की गयी है. गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजने के चक्कर में उनकी साथ ठगी हुई.
वरीय संवाददाता, देवघर . जिले के चितरा थाना क्षेत्र के पियरशोल इलाके के कोल इंडिया के एक रिटायर कर्मी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है. उन्होंने दो माह पूर्व फोन-पे के माध्यम से 4000 रुपये का ऑनलाइन रिचार्ज किया था, लेकिन रिचार्ज फेल हो जाने के कारण पैसे वापस नहीं मिले थे. रिटायर कर्मी ने गूगल सर्चइंजन पर कस्टमर केयर नंबर खोजा और उस पर कॉल किया. इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया और खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताया. उसने कहा कि आपके फंसे हुए पैसे लौटाये जा रहे हैं. इसके लिये एक लिंक भेजा जाएगा, जिसे क्लिक करते ही उनके एकाउंट से 20000 रुपये कट गये. जब उन्होंने इसपर आपत्ति जतायी, तो ठग ने पैसे वापस करने के लिये बैंक डिटेल्स मांगी. हालांकि, सजगता दिखाते हुए रिटायर कर्मी ने कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं शेयर किया. इसके बाद पीड़ित रिटायर कर्मी मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचे. उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व तक रिचार्ज नहीं हुआ और पैसे वापस नहीं आया तो कस्टमर केयर का नंबर गूगल सर्चइंजन से निकालकर कॉल किया था. कॉल धारक ने उनके पैसे फंसने की बात की पुष्टि की तो विश्वास हो गया. उसके झांसे में आकर उन्होंने लिंक टच कर दिया, जिससे पैसे की निकासी हो गयी. ॰फोन-पे से किये गये रिचार्ज के पैसे लौटाने के झांसे में लिंक क्लिक करते ही उड़ाये पैसे ॰गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजने के चक्कर में रिटायर कर्मी से हुई ठगी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










