बाल विवाह बच्चों के भविष्य के लिए बड़ी बाधा : पूर्व मंत्री

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह बच्चों के भविष्य के लिए बड़ी बाधा : पूर्व मंत्री

पूर्व मंत्री ने बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा ; प्रखंड क्षेत्र के सहरजोरी स्थित आवासीय कार्यालय से शुक्रवार को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि यह रथ सामाजिक कुरीतियों के प्रति विभिन्न गांवों और पंचायतों में घूमकर लोगों को जागरूक करेगा. पूर्व मंत्री ने कहा कि कम उम्र में विवाह से बच्चों का शारीरिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास प्रभावित होता है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और कानून का पालन करने की अपील की. उन्होंने युवाओं व सामाजिक संगठनों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने बाल विवाह उन्मूलन के नारे लगाये और अभियान को सफल बनाने का ��ंकल्प लिया. मौके पर पालोजोरी मंडल अध्यक्ष पिंटू हालदार, विक्की भगत, सुशील साधु, टिंकू सिंह, गुड्डू सिंह, राकेश सिंह, धनंजय सिंह, निवास यादव, सदानंद भोक्ता, परिमल राय, अजय दत्त, पप्पू मंडल मौजूद थे.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola