Deoghar News : 21 कोच के साथ चलेंगी कुंभ मेला स्पेशल पांच ट्रेनें

पूर्वी रेलवे ने तीर्थयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अस्थायी आधार पर अतिरिक्त एक स्लीपर क्लास और एक वातानुकूलित (एसी 3 टियर) कोच के साथ पांच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
संवाददाता, देवघर : पूर्वी रेलवे ने तीर्थयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अस्थायी आधार पर अतिरिक्त एक स्लीपर क्लास और एक वातानुकूलित (एसी 3 टियर) कोच के साथ पांच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह जानकारी आसनसोल मंडल की ओर से दी गयी है. बताया गया कि ये ट्रेनें 19 कोच के बजाय 21 कोच के साथ चलेंगी. ये ट्रेनें चलेंगी 03021/03022 हावड़ा – टुंडला – हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल पांच से 26 फरवरी तक हावड़ा से चलेगी और सात से 28 फरवरी तक टूंडला से चलेगी. 03023/03024 हावड़ा – टूंडला – हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 16 से 20 फरवरी तक हावड़ा से चलेगी तथा 17 से 21 फरवरी तक टूंडला से चलेगी. 03025/03026 हावड़ा – टूंडला – हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 28 फरवरी को हावड़ा से चलेगी तथा एक मार्च को टूंडला से चलेगी. 03029/03030 हावड़ा – टूंडला – हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल छह फरवरी से 20 फरवरी तक हावड़ा से चलेगी तथा आठ फरवरी से 22 फरवरी तक टूंडला से चलेगी. 03031/03032 हावड़ा – भिंड – हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 19 को हावड़ा से चलेगी तथा 20 फरवरी को भिंड से चलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




