दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज, आरोपित का अबतक नहीं चला पता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2024 7:17 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मालोडीह गांव अवस्थित निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास से बुधवार को महिला का शव बरामदगी मामले में दुष्कर्म कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

जसीडीह. थाना क्षेत्र के मालोडीह गांव अवस्थित निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास से बुधवार को महिला का शव बरामदगी मामले में दुष्कर्म कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला के बड़े पुत्र ने अज्ञात को आरोपित बनाया है. अबतक घटना में शामिल आरोपित के विषय में किसी प्रकार का सुराग नहीं मिल सका है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित के पुत्र ने कहा है कि, उसकी मां मंगलवार की शाम रोहिणी हटिया जाने की बात कहकर निकली थी. रात में घर नहीं पहुंचने पर दूसरे दिन सुबह मालोडीह गांव के इजराइल अंसारी के अर्द्धनिर्मित प्रधानमंत्री आवास के कमरे में एक महिला का शव होने की सूचना मिली थी. पहुंचने पर अर्धनग्न अवस्था में शव पाया गया. किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म कर साड़ी से मुंह, नाक, गला दबा कर उसकी हत्या कर दी है. इधर, घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी के बारे में पता नहीं चल सका है, वहीं हिरासत में लिये गये एक अगरबत्ती विक्रेता से पूछताछ के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो उसे छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola