Deoghar news : बाइक के धक्के से घायल ग्रामीण की मौत मामले में बेटे ने दर्ज करायी प्राथमिकी

मधुपुर मार्ग पर बधनी मोड़ के पास बाइक सवार के धक्के से घायल ग्रामीण की मौत मामले में उसके बेटे ने सारवां थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
सारवां. मधुपुर मुख्य मार्ग के बधनी मोड़ के पास बाइक सवार के धक्के से घायल हुए मंचन हांसदा की मौत के मामले में उसके बेटे राकेश हांसदा ने पुलिस के दिये अपने फर्द बयान में मोटरसाइकिल सवार के नशे में तेज गति से धक्का मार देने की बात कही है, जिससे पिता के घायल होने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गयी. बेटे ने पिता की मौत होने के साथ ही बहन के भी गंभीर रूप से घायल हो जाने का मामला दर्ज कराया है. दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि गोड्डा के पथरगामा थाना अंतर्गत कुमरसी गांव निवासी मेरे पिता मंचन यादव छह अक्तूबर को मेरी बहन प्रतिमा हांसदा और तारा मुखी हांसदा को मधुपुर कार्मेल स्कूल पहुंचाने जा रहे थे. उसी दौरान मधुपुर मुख्य मार्ग के बधनी मोड़ के समीप दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार नंबर (जे एच 17 क्यू 7322 ) के चालक ने नशे की हालत में तेज गति से धक्का मार दिया, जिसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल इलाज को लाया गया. वहां से छोटी बहन को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं पिता की इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. राकेश ने बताया कि एक बहन तारामुखी का इलाज देवघर एम्स में चल रहा है. उसने दावा किया है बाइक चालक नशे की हालत में था और तेज गति से धक्का मार दिया, जिसके कारण घायल हुए उसके पिता की मौत हुई है. पुलिस ने कांड संख्या 120 / 25 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




