deoghar news : फंदे से लटका शव मिलने के मामले में पांच लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Edited by NISHIDH MALVIYA
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गिधापाथर गांव केनमटीटांड़ बहियार में पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक के शव मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : थाना क्षेत्र के गिधापाथर गांव केनमटीटांड़ बहियार में पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक के शव मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें मृतक गिधापाथर गांव निवासी अंजन कुमार मंडल के भाई विकास कुमार मंडल की शिकायत पर गांव के प्रेमश्वर कामती,अर्जुन कामती, विनेय कामती, विक्की कामती व विजय कामती का आरोपित बनाया गया है. दर्ज मामले में कहा है कि उसका छोटा भाई अंजन बुधवार की शाम को देवघर के बैजू मंदिर गली स्थित दुकान से काम कर वापस अपने घर के लिए निकला था. वह रात तक घर नहीं पहुंचा, तो उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद परिवार के सदस्य व ग्रामीणों के साथ आसपास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी. गुरुवार की सुबह को जानकारी मिली कि अंजन की हत्या कर उसके शव को रस्सी से लटका दिया है. जहां पहुंच कर शव की पहचान अपने छोटे भाई के रूप में की. कुछ दिन पहले उक्त सभी आरोपी ने मिलकर अंजन के साथ मारपीट की थी और जान मारने की धमकी दी थी. सभी आरोपी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ में लटका दिया. घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola