अंतरराज्यीय बस पड़ाव में मारपीट, बीचबचाव करने गये तीन पुलिस कर्मी घायल

Updated at : 30 Aug 2024 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरराज्यीय बस पड़ाव में मारपीट, बीचबचाव करने गये तीन पुलिस कर्मी घायल

जसीडीह थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय बस स्टैंड बाघमारा में मारपीट व छिनतई की घटना हुई है. घटना के दौरान झगड़े को शांत कराने गये एएसआइ समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय बस स्टैंड बाघमारा में पार्किंग संचालक व पुलिस कर्मी के साथ मारपीट व छिनतई की घटना हुई है. घटना में पार्किंग संचालक बिहार के शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार रौशन व सूरज कुमार घायल हो गये. वहीं झगड़े को शांत कराने गये एएसआइ युधिष्ठिर पंडित व हवलदार विष्णु देव चौधरी, गुरुचरण सिंह भी घायल हो गये है. उनका इलाज सीएचसी में करवाया गया. घटना के संबंध में पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी सुमन यादव, पुलठी यादव सहित 20-25 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह अंतरराज्यीय बस पड़ाव में नगर निगम के द्वारा पार्किंग संचालक है. वह मुख्य गेट के पास बैठा था. इसी क्रम में उक्त सभी आरोपी मिलकर रड, भुजाली व टांगी लेकर आये और 50,000 रुपये की मांग करने लगे. इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए रड से हमला कर दिया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. उसे बचाने उसके सहयोगी सूरज कुमार व रोहित आये, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया. इसके बाद पीड़ित के पैकेट से 12,500 रुपये, गले से सोने की चेन व मोबाइल छीन लिया. हो हल्ला करने पर उक्त स्थान पर तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे और झगड़ा को शांत कराने की कोशिश की. इस दौरान आरोपियों ने ईंट व पत्थर से हमला कर पुलिसकर्मियों को भी घायल कर दिया. घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola