अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 9:11 PM
देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिंडोलावरण चौक पर अज्ञात वाहन एक बाइक में पीछे से टक्कर मारते हुए भाग निकला.
देवघर. देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिंडोलावरण चौक पर अज्ञात वाहन एक बाइक में पीछे से टक्कर मारते हुए भाग निकला. घटना में उक्त बाइक पर सवार सीमावर्ती दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के काला डुमरिया गांव निवासी धनंजय रवानी व उसकी पांच वर्षीय पुत्री आरती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने कॉल कर 108 एंबुलेंस को बुलाया व घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया. सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने घायल पिता-पुत्री के प्राथमिक उपचार कर मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी है. जानकारी के मुताबिक पुत्री को लेकर धनंजय घर जा रहा था. उसी दौरान यह घटना हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










