मालगाड़ी की इंजन में खराबी के कारण रेल परिचालन बाधित

Updated at : 11 May 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
मालगाड़ी की इंजन में खराबी के कारण रेल परिचालन बाधित

आसनसोल-जसीडीह मुख्य रेलखंड पर मथुरापुर के पास मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण शनिवार को अप रेल मार्ग पर करीब आधे घंटे रेल परिचालन बाधित रहा.

विज्ञापन

मधुपुर . मुख्य रेलखंड पर मथुरापुर व मधुपुर के बीच मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण शनिवार को अप रेल मार्ग पर करीब आधे घंटे रेल परिचालन बाधित रहा. इस दौरान मधुपुर स्टेशन में टाटा- बक्सर एक्सप्रेस 35 मिनट खड़ी रही, जबकि बिलासपुर- पटना साप्ताहिक मेल एक्सप्रेस ट्रेन जोड़ामो हॉल्ट में खड़ी रही. मालगाड़ी के चालक और उपचालक की सूचना पर इंजन को ठीक किये जाने के बाद जसीडीह के लिए रवाना हुई. बताया जाता है कि मालगाडी मधुपुर से खुलकर झाझा की ओर जा रही थी. इसी क्रम में मथुरापुर स्टेशन के पहले नया पतरो के निकट इंजन में अचानक खराबी आ गयी. इंजन के चालक ने तुरंत इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी. करीब आधे घंटे काफी मशक्कत के बाद चालक ने इंजन को ठीक किया और जसीडीह के लिए मालगाड़ी रवाना हुई. इसके बाद परिचालन प्रारंभ हुआ. रेल परिचालन प्रभावित होने से यात्री परेशान रहे. बताया जाता है कि पूर्व से ही अपने निर्धारित समय से बिलासपुर पटना पांच घंटे 25 मिनट लेट से चल रही थी. इस पर मालगाड़ी के कारण इस ट्रेन का विलंब और बढ़ गया. इस ट्रेन में सफर करने वाले रेलयात्री काफी परेशान रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola