मधुपुर में हर्षोल्लास के साथ मनी ईद-उल- फितर, अकीदतमंदों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

Published by : BALRAM Updated At : 21 Mar 2026 8:54 PM

विज्ञापन

मधुपुर के मस्जिदों व ईदगाहों में अदा की ईद की नमाज

विज्ञापन

मधुपुर. शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया. शहर के नबी बक्श ईदगाह, थाना रोड स्थित पीर साहब की बड़ी मस्जिद, पनाहकोला, खलासी मोहल्ला, पथलचपटी, मदीना, लखना, लालगढ़, बहादुरपुर सहित प्रखंड के जगदीशपुर, दुलमपुर, नवाबमोड़, पटवाबाद, नारायणपुर, भलुवा पहाड़ी, धमनी, दारवे और कुर्मीडीह समेत विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पूरे अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की. नमाज के बाद विभिन्न मस्जिदों के इमामों ने देश में अमन-चैन, एकता और भाईचारे की दुआ करायी. विशेष नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. दिनभर सेवइयों से मुंह मीठा करने का सिलसिला चलता रहा. सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण कई जगहों पर नमाज के समय में बदलाव किया गया और ईदगाहों की जगह मस्जिदों में नमाज अदा की गयी. इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. खासकर बच्चों में ईद को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. बच्चे और रोजेदार नये कपड़े व टोपी पहनकर नमाज अदा करने पहुंचे. इमामों ने अपने संदेश में शहर, प्रदेश, देश और पूरी दुनिया में शांति, सौहार्द और इंसानियत के रास्ते पर चलने की अपील की. उन्होंने कहा कि मधुपुर में गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा उदाहरण देखने को मिलता है. साथ ही अल्लाह से नफरत, फरेब और आतंकवाद जैसी बुराइयों को खत्म कर दुनिया में अमन कायम रखने की दुआ मांगी. नमाज के बाद शहर में ईद की बधाई देने का दौर शुरू हो गया. लोग एक-दूसरे के घर जाकर और फोन के माध्यम से शुभकामनाएं देते नजर आये. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी लोगों के घर पहुंचकर ईद की बधाई दी. इस दौरान सेवइयां खिलाने-पिलाने का सिलसिला भी जारी रहा. ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा. एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, बीडीओ अजय कुमार दास और सीओ यामुन रविदास सशस्त्र बल के साथ विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों का जायजा लेते देखे गए, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहा. हाइलार्ट्स : मधुपुर के मस्जिदों व ईदगाहों में अदा की ईद की नमाज गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा उदाहरण देखने को मिलता है मधुपुर में इमामों ने सौहार्द और इंसानियत के रास्ते पर चलने की अपील की

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola