सीओ ने राजस्व कर्मियों को मुख्यालय में रहने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सीओ ने राजस्व कर्मियों को मुख्यालय में रहने का दिया निर्देश

सारठ : राजस्व विभाग में जवाबदेही तय करने की कवायद

विज्ञापन

सारठ. अंचल कार्यालय की छवि धूमिल होने पर सीओ कृष्ण चंद्र मुंडा ने सभी राजस्व उपनिरीक्षकों एवं अंचल अमीनों को मुख्यालय में आवासन करने का निर्देश दिया है. जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के ट्विटर एक्स पर पीड़िता को लाभ देने संबंधी मामले में उपायुक्त के निर्देश के बाद संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक से संपर्क करने पर मोबाइल बंद मिला. इससे स्थल पर पहुंचने तथा उच्चाधिकारियों को जानकारी देने में कठिनाई हुई. सीओ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों व लोगों से लगातार शिकायत मिल रही है कि राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र भ्रमण नहीं करते और मोबाइल भी बंद रहता है. कार्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे गए पत्रों पर भी ध्यान नहीं दिया जाता, जो अनुशासनहीनता दर्शाता है. उन्होंने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया से प्राप्त सूचनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर कार्यालय को अवगत कराया जाए, ताकि जनता को परेशानी न हो. वहीं दूसरे पत्र में सभी कर्मचारियों व अमीनों को दैनिक उपस्थिति पंजी और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. अब बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान होगा. साथ ही अवकाश स्वीकृत होने के बाद ही मुख्यालय छोड़ने तथा मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
मिथिलेश सिन्हा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola