विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अर्पित किये श्रद्धासुमन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अर्पित किये श्रद्धासुमन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती व कवि निराला की मनी पुण्यतिथि

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के भेड़वा नवाडीह स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में भारतरत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती व कवि निराला की पुण्यतिथि मनायी गयी. उपस्थित लोगों ने दोनों विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर धनंजय प्रसाद ने कहा कि डॉ. कलाम का सम्पूर्ण जीवन देशसेवा के लिए समर्पित रहा है. वे देश को तकनीक व सामरिक क्षेत्र में बनाने की दिशा में बडा़ योगदान दिया है. जिसे देश कभी भुला नहीं पायेगा. भारत को महाशक्ति बनाने की उनकी महत्वाकांक्षा थी. मिसाइल कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण लोग उन्हें मिसाइल मैन कहते थे. इसके अलावे पुस्तक पढ़ने, संगीत व बच्चों में विशेष लगाव रहा है. उन्होंने कई पुस्तकों की रचना किया. जिसमें प्रमुख है विंग्स आप फायर, न्यू मिलेनियम माइजनी, कार्निंग फाइट, इंडिया विजन 2020, अनलिशिंग पावर विदिन इंडिया आदि है. उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला आधुनिक हिंदी काव्य के सर्वोत्तम प्रतिभा थे. वे मुक्तछंद के जनक थे. भाषा के क्षेत्र में निराला एकदम निराले थे. हिन्दी साहित्य जगत में निराला ही थे जिन्होंने विविध विषयों पर स्वर, शैलियों और भाव भावनाओं का एक साथ अभिव्यक्ति किये. इसके अलावा अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किया. हाइलार्ट्स : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती व कवि निराला की मनी पुण्यतिथि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola