अवैध रूप से बालू परिचालन को लेकर ट्रैक्टर संचालक पर केस दर्ज

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
अवैध रूप से बालू परिचालन को लेकर ट्रैक्टर संचालक पर केस दर्ज

मधुपुर में जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध रूप से बालू परिचालन को लेकर की कार्रवाई

विज्ञापन

मधुपुर. जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध रूप से बालू परिचालन किये जाने को लेकर ट्रैक्टर संचालक के खिलाफ पाथरोल थाना में मामला दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने बताया कि वे सशस्त्र बल के साथ गश्ती में निकले हुए थे. इसी दौरान पाथरोल थाना क्षेत्र के भितिया गांव के निकट बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को रोका तो ट्रैक्टर चालक वहीं वाहन को छोड़कर भाग निकला. काफी देर तक वाहन का मालिक भी उपस्थित नहीं हुआ. इसके बाद ट्रैक्टर को खिंचकर पाथरोल थाना लाया गया और सुरक्षित रखा गया. बताया कि ट्रैक्टर में बालू परिवहन से संबंधित किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं था. जिला खनन पदाधिकारी के बयान पर पाथरोल थाना में मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola