ePaper

झारखंड के देवघर में आधी रात को स्कॉर्पियो से गोवंश की चोरी, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Updated at : 29 Mar 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
रात में स्कॉर्पियो से गोवंश ले जाते चोर

रात में स्कॉर्पियो से गोवंश ले जाते चोर

देवघर के शहरी क्षेत्र में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें आधी रात को चोर स्कॉर्पियो से गोवंश की चोरी करते देखे जा रहे हैं. प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

देवघर: झारखंड के देवघर के शहरी क्षेत्र में अब चोर अनूठे तरीके से मवेशियों की चोरी कर रहे हैं. अब चोर गोवंश सहित मवेशियों को चुराने के लिए स्कॉर्पियो जैसे सवारी वाहनों का इस्तेमाल करने लगे हैं, जिससे शक की कोई गुंजाइश नहीं रहे. नगर थाना क्षेत्र के हदहदिया पुल के समीप दो दिन पहले ऐसा ही एक वाकया हुआ, जहां आधी रात को सड़क किनारे खड़े गोवंश को स्कॉर्पियो में लाद कर चुरा ले गये. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

काले रंग की स्कॉर्पियो से गोवंश की चोरी
वायरल वीडियो के मुताबिक, देर रात काले रंग की स्कॉर्पियो पर सवार पांच-छह की संख्या में चोर शहर में घूमते दिख रहे हैं. पहले वे लोग मुहल्लों में चक्कर लगाकर सड़क पर दुधारू गोवंश की तलाश करते हैं. फिर, मौका पाकर गोवंश को देखकर स्कॉर्पियो रोकते हैं. इसके बाद चार-पांच लोग मिलकर जबरन गोवंश को स्कॉर्पियो पर लादकर आसानी से भाग निकलते हैं. वहीं, हदहदिया पुल के पास भी इसी तरह एक बार काले रंग की स्कॉर्पियो सवार पांच-छह लोग चक्कर लगाते हैं. एक स्थान पर गोवंश को वे सभी पकड़ने का प्रयास करते हैं, किंतु सफल नहीं होने पर आगे की गली के पास आकर रुकते हैं.

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
गली के अंदर से सफेद रंग की एक गोवंश दुधारु मवेशी को वे लोग जबरन पकड़कर लाते हैं और स्कॉर्पियो गाड़ी का पिछला गेट खोलकर लोड कर लेते हैं. इसके बाद वे सभी आगे बीएड कॉलेज के रास्ते फरार हो जाते हैं. हालांकि, इस तरह की कोई शिकायत थाने तक नहीं पहुंची है, किंतु मवेशी चोरी कर स्कॉर्पियो में चढ़ाकर भागने का वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola