Deoghar News: देवघर में 8 साल बाद होगा बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन, बॉलीवुड और स्थानीय कलाकारों का लगेगा जमावड़ा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Jan 2025 12:48 PM
देवघर का केकेएन स्टेडियम जहां होगा बैद्यनाथ महोत्सव
Deoghar News: देवघर में आठ साल बाद फिर से बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन होगा. छह मार्च से लेकर आठ मार्च कार्यक्रम की तारीख तय की गयी है. जहां स्थानीय से बॉलीवुड कलाकार में शिरकत करेंगे.
देवघर : देवघर में आठ साल बाद एक बार फिर से बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन होगा. यह आयोजन जिला पर्यटन विभाग की ओर से किया जायेगा. इसके लिए जिला स्तर से भी स्वीकृति मिल गयी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम मार्च के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगा. इसके लिए छह मार्च से लेकर आठ मार्च तक की तिथि तय की गयी है. इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार से लेकर बॉलीवुड के कलाकार शामिल होंगे.
50 से 80 लाख रुपये तक का तय किया गया बजट
शास्त्रीय, झारखंडी, स्थानीय कार्यक्रम के अलावा बॉलीवुड के गानों की गूंज सुनाई देगी. कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के पर्यटन क्षेत्र के विकास के बारे में लोगों को बताया जायेगा. इसके लिए जिले में झारखंड के पर्यटन क्षेत्र के कॉट आउट आदि लगाने की योजना है. कार्यक्रम में 50 से 80 लाख रुपया तक खर्च करने का बजट तय किया गया है.
झारखंड की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कहां होगा कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय केकेएन स्टेडियम में होगा. हर दिन दो शिफ्टों में कार्यक्रम होगा. पहला शिफ्ट दोपहर तीन से छह बजे तक होगा. पहले शिफ्ट में हर दिन स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जायेगा. दूसरे शिफ्ट में (शाम छह बजे से रात नौ बजे तक) बॉलीबुड के बड़े कलाकारों का कार्यक्रम होगा.
कैसे होगा कलाकारों का चयन
मिली जानकारी के अनुसार, कालाकारों का चयन उनके हुनर पर होगा. वहीं बड़े कलाकारों के लिए विभागीय स्तर से टेंडर निकाला जायेगा. टेंडर में शामिल होने वाले एजेंसी कलाकारों का नाम और उनका रेट तय करेगी. उसके बाद कमेटी द्वारा कलाकार और रेट को अप्रुवल देने के बाद अंतिम रूप से कलाकार के चयन की सहमति प्रदान की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










