सीएचसी में मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी

Updated at : 28 Apr 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
सीएचसी में मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी

देवघर एनसीडी सेल पदाधिकारी ने सोमवार को सारवां सीएचसी समेत कुशमाहा और लश्करडीह

विज्ञापन

सारवां. देवघर एनसीडी सेल पदाधिकारी ने सोमवार को सारवां सीएचसी समेत कुशमाहा और लश्करडीह आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संचालित एनसीडी (नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर) कार्यक्रम की जांच की गयी. इस दौरान टीम के सदस्य के एनसीडी सेल के एफएलसी रवि कुमार सिन्हा, रवि चंद्र मुर्मू, प्रोजेक्ट मैनेजर शिव शंकर कुमार, अभिषेक कुमार ने सीएस डॉ जेके चौधरी और जिला एनसीडीइ नोडल पदाधिकारी डॉ मनोज गुप्ता के आदेशानुसार सारवां सीएचसी जांच के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से बीपी जांच, शुगर जांच के अलावा अन्य विभिन्न प्रकार के होने वाली जांच के संबंध में पूछताछ कर रिपोर्टिंग करने की जानकारी ली. वहीं, कुशमाहा सीएससी में एएनएम मीना कुमारी से ग्रामीण क्षेत्र से इलाज कराने को लेकर पहुंचने वाले मरीज की जांच करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली गयी. वहीं, इ-संजीवनी में मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी ली. मौके पर डॉ ओमप्रकाश, डॉ जैकी शेखर, सीएचओ रितिमा, बीडीएम प्रशांत कुमार, बाम आलोक कुमार, संतोष पत्रलेख, साधना कुमारी गोपी सिंह, अजीत सिंह, मुन्ना सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola