ePaper

बाबानगरी देवघर को क्यों बांधा गया 3 दिन के लिए, जानें क्या-क्या होता है गमाली पूजा में

Updated at : 31 Mar 2024 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
बाबानगरी देवघर को क्यों बांधा गया 3 दिन के लिए, जानें क्या-क्या होता है गमाली पूजा में

बाबानगरी देवघर को 3 दिन के लिए बांध दिया गया है. अब कोई भी व्यक्ति इतने दिन तक नगर से बाहर नहीं जा पाएगा. मंगलवार को गमाली पूजा होगी. जानें इसके बारे में...

विज्ञापन

देवघर, संजीव कुमार मिश्र : विश्व कल्याण के लिए बाबा नगरी देवघर में नगर गंवाली पूजा का आयोजन मंगलवार को पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से किया जायेगा. माता की पूजा से पहले रविवार को मां काली के मंदिर में शरबत चढ़ाकर नगर को तीन दिनों के लिए बांधा गया.

देवघर में रहने वाले लोग मंगलवार तक नहीं जा सकेंगे शहर से बाहर

इसके बाद मंगलवार तक शहर में रहने वाले लोग बाहर नहीं जायेंगे. अगर किसी को शहर से बाहर जाना भी होगा, तो देर रात तक उन्हें वापस आ जाना होगा. सोमवार को सभा की ओर से अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज तथा महामंत्री निर्मल कुमार झा मंटू की अगुवाई में धर्म ध्वजा के साथ शोभा यात्रा निकाली जायेगी.

  • मां काली के मंदिर में शरबत चढ़ा कर बंधा नगर
  • शहर के हर घर के मुख्य द्वार पर तीन दिनों तक जलेगा दीप

देवी-देवताओं को गमाली पूजा के लिए दिया जाएगा निमंत्रण

इसके पूर्व मंदिर परिसर स्थित सभी मंदिरों में सभा की ओर से धूप-दीप जलाकर देवी-देवताओं को मंगलवार के दिन गमाली पूजा के दौरान उपस्थित रहने का निमंत्रण दिया जायेगा. उसके बाद भव्य शोभा यात्रा के साथ सभी लोग बड़ा बाजार स्थित आजाद चौक के निकट मां शीतला के मंदिर में जाकर निमंत्रण देंगे.

देर रात तक तांत्रिक विधि से होगी माता की पूजा

मंगलवार को शाम से लेकर देर रात तक देवघर नगर में माता की तांत्रिक विधि से पूजा होगी. साथ ही काली मंदिर के सामने हवन किया जायेगा. वहीं, मंदिर में माता के खप्पड़ को जलाया जायेगा. शहर के लोग शाम से लेकर देर रात तक खप्पड़ में धूमन अर्पित कर मंगलकामना करेंगे.

Also Read : देवघर : बाबा मंदिर में उपनयन व मुंडन कराने वाले भक्तों का लगा तांता

शाम 7 बजे से शुरू होगा कुंवारी-बटुक भोजन

दूसरी ओर, मंगलवार को ही शाम 7 बजे से देर रात तक नगर कुंवारी-बटुक भोजन का आयोजन किया जायेगा. इसमें कुंवारी तथा बटुक को सात्विक भोजन परोसा जायेगा.

Also Read : देवघर : बाबा बैद्यनाथधाम से जुड़ गया मां कामख्या का शक्तिपीठ

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola