देवघर एयरपोर्ट विवाद मामले की होगी CID जांच, निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 पर हैं केस दर्ज

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

देवघर एयरपोर्ट मामले की जांच अब सीआईडी करेगी. सीआईडी ने देवघर पुलिस से केस टेकओवर कर लिया है. आइजी असीम विक्रांत मिंज ने इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है. इस मामले में निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों पर केस दर्ज है

विज्ञापन

देवघर : देवघर एयरपोर्ट विवाद मामले में सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी सहित नौ लोगों पर कुंडा थाना में दर्ज केस का अनुसंधान अब सीआइडी करेगी. सीआइडी ने देवघर पुलिस से केस टेकओवर कर लिया है. सीआइडी के आइजी असीम विक्रांत मिंज ने केस के अनुसंधान के लिए टीम का भी गठन किया है. केस का अनुसंधान दुमका सीआइडी टीम प्रभारी करेंगे.

जल्द ही सीआइडी की टीम देवघर पुलिस से केस का चार्ज लेकर मामले में अनुसंधान शुरू करेगी. जानकारी के अनुसार, केस का अनुसंधान स्वतंत्र तरीके से कराने के लिए देवघर पुलिस की ओर से पुलिस मुख्यालय से अनुशंसा की गयी है. इसके आधार पर उक्त निर्णय लिया गया है.

उल्लेखनीय है कि केस में आरोपी चार्टर्ड प्लेन के पायलट, सांसद निशिकांत दुबे, कनिष्ककांत दुबे, महिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, मुकेश पाठक, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी और एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढिंगरा को आरोपी बनाया गया था. शिकायत में बताया गया था कि देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ या लैंडिंग की सुविधा नहीं है. पायलट और एटीसी क्लियरेंस के लिए कर्मियों पर दबाव दिया.

इसके कुछ देर बाद सांसद निशिकांत दूबे अपने दोनों पुत्र कनिष्ककांत, महिकांत के अलावा सांसद मनोज तिवारी के साथ एटीसी रूप पहुंचे. इसके बाद एटीसी क्लीयरेंस के लिए दबाव दिया गया. थोड़ी देर में ही क्लीयरेंस दिया गया. इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की गयी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola