ePaper

जांच टीम के सदस्यों ने ग्रामीण जलापूर्ति योजना का किया स्थल निरीक्षण

Updated at : 13 Oct 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
जांच टीम के सदस्यों ने ग्रामीण जलापूर्ति योजना का किया स्थल निरीक्षण

पीएमजेवीके मद से निर्मित दलहा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का लिया जायजा

विज्ञापन

मधुपुर. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मधुपुर द्वारा पीएमजेवीके मद से निर्मित दलहा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का सोमवार को उपायुक्त की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान जांच टीम ने जल मीनार, वाटर पंप, स्टोरेज सेंटर आदि का घूमघूम कर जांच किया. वहीं, विभागीय अभियंताओं से जानकारी ली. मौके पर जांच टीम में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता नागेंद्रनाथ देवनाथ, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता दिनेश प्रसाद व मधुपुर बीडीओ अजय कुमार दास ने बताया कि 6 करोड़ 76 लाख की लागत से 3 लाख 34 हजार वाटर क्षमता वाले जलापूर्ति योजना का स्थल निरीक्षण किया गया. जल्द ही ग्रामीणों को नल से जल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराया जायेगा. कहा कि बिजली विभाग को कनेक्शन के लिए राशि निर्गत कर दिया गया है. इस योजना के चालू हो जाने से पंचायत के दलहा, भोक्ताछोरांट, जरियाटांड, दुबियातरी, बांक, बाराटांड़, दुबरा, सिंघो, दोमुहानी, नैयाडीह, रामचंद्रपुर के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. इस दौरान नदी में बने इंटेकवेल का भी निरीक्षण किया गया. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के एसडीओ आशुतोष कुमार यादव, जेई चंदन कुमार सिंह, मनरेगा जेई विनोद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola