Deoghar news <bha>;</bha> फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कर रहे थे साइबर ठगी, तीन युवक गिरफ्तार

देवघर की साइबर थाने की पुलिस ने सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में छापेमारी की. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल सहित चार सिमकार्ड जब्त किये है. जब्त नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायतें मिलीं हैं.
वरीय संवाददाता, देवघर. साइबर थाने की विशेष टीम ने सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी बैंक अधिकारी बनकर आम लोगों से ठगी कर रहे थे. इन आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश कराया गया और कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में देवीपुर थाना क्षेत्र के पिपरबदिया गांव निवासी निरंजन कुमार दास उर्फ नीरज दास, पाथरौल थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह गांव निवासी मुकेश कुमार मंडल व करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव निवासी सुनील कुमार मंडल शामिल हैं. आरोपितों के पास से तीन मोबाइल सहित चार सिमकार्ड जब्त किये गये हैं. जांच में आरोपितों के पास से बरामद जब्त मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप पर ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर फर्जी मोबाइल नंबर से उपभोक्ताओं को कॉल कर झांसे में लेते थे और केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी करते थे. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर हरदियूस टोप्पो, एसआइ प्रफुल्ल कुमार मांझी व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




