ePaper

साइबर अपराधियों पर ड्रोन से निगरानी कर रही इस जिले की पुलिस

Updated at : 09 Apr 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर अपराधियों पर ड्रोन से निगरानी कर रही इस जिले की पुलिस

देवघर जिले के सीमावर्ती जिले गिरिडीह व जामताड़ा के साइबर अपराधियों की गतिविधियां बढ़ गयी है. इसे देखते हुए देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का सहारा लेना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर: जिले के सीमावर्ती इलाके में साइबर अपराधियों पर देवघर पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू की है. पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरे जिले के साइबर अपराधी देवघर के सीमावर्ती इलाके में पहुंचकर दिन भर कैंप करते थे और यहीं से ग्राहकों को फंसाकर ऑनलाइन ठगी करने के बाद वापस अपने घर लौट जा रहे थे. ऐसे में साइबर अपराधियों को पुलिस के लिए ट्रैक कर पाना मुश्किल होने लगा. सूत्रों की मानें तो ऐसा करने वाले साइबर अपराधी सीमावर्ती जिला जामताड़ा व गिरिडीह के बताये जा रहे हैं. देवघर जिले के सीमावर्ती इलाके को उन दोनों जिले के साइबर अपराधी सेफ जोन मान रहे हैं. आसानी से यहां से अपराध कर वापस लौटने से उनलोगों पर संबंधित जिले की पुलिस को भी शक नहीं होता है.

प्रतिबिंब एप से पुलिस को मिल रही मदद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिबिंब एप से देवघर जिले के सीमावर्ती इलाके में अधिकतर साइबर अपराधियों का टारगेट नंबर पुलिस को मिला है. उन्हीं सूत्रों की माने तो जांच पड़ताल के क्रम में पता चला है कि टारगेट नंबरों के धारक इस जिले के नहीं हैं. इसके बाद से ही देवघर पुलिस ने ड्रोन कैमरे का बंदोबस्त कर सीमावर्ती इलाके में निगरानी शुरू की है. देवघर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से जिले के सीमावर्ती इलाके में पहुंचकर साइबर अपराध करने वाले संदिग्धों में खलबली मच गयी है. पिछले दिनों देवघर पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में सीमावर्ती इलाके से अन्य जिले के साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े भी थे. हालांकि, इस मामले में यहां की पुलिस कुछ भी जानकारी देने से परहेज कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola