Deoghar news : बाबा मंदिर में उमड़ी भीड़, पट बंद होने तक 4280 भक्तों ने कूपन के माध्यम से किया जलार्पण

Updated at : 17 Feb 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : बाबा मंदिर में उमड़ी भीड़, पट बंद होने तक 4280 भक्तों ने कूपन के माध्यम से किया जलार्पण

बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर रौनक दिखने लगी है. इस क्रम में सोमवार को बाबा मंदिर में काफी भीड़ देखी गयी. वहीं मंदिर के आसपास के इलाके में वाहनों के कारण जमा लगा रहा.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . आगामी 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि है. ऐसे में अब धीरे-धीरे बाबा मंदिर परिसर ही नहीं आसपास इलाके में भी इसका असर दिखने लगा है. सोमवार को बाबा मंदिर में काफी भीड़ देखी गयी, साथ ही मंदिर आसपास इलाके में घंटों वाहनों का जाम लगता रहा. मालूम हो कि बाबा मंदिर का पट सुबह चार बजे खुलने के बाद दैनिक सरदारी पूजा संपन्न कर सवा पांच बजे के करीब आम भक्तों के लिए मंदिर का पट खोला गया. इसके बाद आम भक्तों को पूजा कराने के लिए शाम के चार बजे तक पट खुला रहा. सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक मंदिर में काफी भीड़ देखी गयी. सुबह से लेकर दोपहर तक ओवरब्रिज के बाहर क्यू कॉम्प्लेक्स तक भक्तों की कतार लगी थी. वहीं सुबह आठ बजे के बाद कूपन का काउंटर खुलते ही प्रशासनिक भवन का होल्डिंग प्वाइंट दोपहर दो बजे तक भरा रहा. इस दौरान चार हजार से अधिक भक्तों ने कूपन की सुविधा लेकर बाबा पर जलार्पण किया है.

मंदिर के आसपास के इलाके में काफी रहा जाम

भीड़ का असर मंदिर के आसपास इलाके में भी दिख रहा था. मंदिर आने वाले भक्तों के वाहनों के कारण रोड किनारे पार्क कर देने की वजह से दिनभर जाम लगता रहा. खास कर शिवगंगा, बीएन झा रोड व शिवगंगा से लक्ष्मीपुर चौक जाने वाले रास्ते में हर पंद्रह मिनट में आधे घंटे के लिए जाम लग रहा था, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से रेगुलेट किया जा रहा था. जाम के कारण आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. सोमवार को बाबा मंदिर में करीब 70 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा सहित अन्य मंदिरों में जलार्पण किया है. इस दौरान 280 भक्तों ने कूपन लेकर बाबा मंदिर प्रशासनिक भवन के रास्ते से प्रवेश कर पूजा की

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola