Deoghar news : मोबाइल छिनतई कर भागते युवक को बाइक दस्ते के पुलिसकर्मियों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

Updated at : 04 Feb 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : मोबाइल छिनतई कर भागते युवक को बाइक दस्ते के पुलिसकर्मियों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

नगर थाना क्षेत्र के क्लब ग्राउंड के समीप लकड़ी मिस्त्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को बाइक दस्ते ने पकड़ लिया और मोबाइल पीड़ित को वापस किया. मिस्त्री ने कोई शिकायत नहीं दी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . नगर थानांतर्गत प्राइवेट बस स्टैंड के आगे क्लब ग्राउंड के पास एक बदमाश ने काम करने जा रहे एक लकड़ी मिस्त्री के मोबाइल की छिनतई कर ली और भागने लगा. इस बीच बगल के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सादे लिबास में गश्ती कर रही पुलिस का बाइक दस्ता मौके पर पहुंचे और खदेड़कर उक्त बदमाश युवक को पकड़ लिया. बदमाश युवक को पकड़ने में सादे लिबास वाले दो पुलिस जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. लकड़ी मिस्त्री का छीना हुआ मोबाइल बदमाश युवक के पास से मिल गया तो वह थाने में बिना शिकायत दिये निकल गया. वहीं बदमाश युवक को पकड़कर सादे लिबास वाले दोनों पुलिसकर्मी नगर थाना ले गये. पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया, जो कई वाट्सअप ग्रुप में वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बता रहा हैं. बदमाश को पकड़ने के दौरान उसकी कमीज तक फट गयी. जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश वहीं समीप की ही झुग्गी-झोपड़ियों में रहता है. बाइक दस्ते के पुलिसकर्मियों वहां पहुंचे और उसे खदेड़कर पकड़ लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों से भी आरोपित युवक खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश करता रहा. वहीं पुलिसकर्मियों की मदद में बस स्टैंड का एक बुकिंग एजेंट आया. तब उसे पुलिस पकड़ सकी. पुलिस आरोपित युवक को सीधे नगर थाना ले गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola