ePaper

क्रिकेट मैच में एमसीए यॉर्कर की टीम रही विजयी

Updated at : 12 May 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में एमसीए यॉर्कर की टीम रही विजयी

मधुपुर के बावनबीघा स्थित टीटीसी ग्राउंड में समर कैंप क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित टीटीसी ग्राउंड में आयोजित समर कैंप 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच एमसीए बाउंसर व एमसीए यॉर्कर के बीच खेला गया. एमसीए यॉर्कर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 162 का स्कोर बनाया. बल्लेबाजी में मोबस्सिर ने 51 रन व आकाश ने 31 रन बनाये. जबकि गेंदबाजी में अभिजीत ने चार विकेट, आलोक व किशन ने दो-दो विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीए बाउंसर बारिश से प्रभावित मैच में 96/7 ही बना सकी. उनकी ओर से फारहान ने 29 व चमन ने 25 रन बनाए. गेंदबाजी में शाहनवाज और सब्बर ने दो-दो विकेट झटके. एमसीए यॉर्कर ने यह मुकाबला डीएलएस मेथड से जीत लिया. मोबस्सिर को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola