Deoghar News : विवाद सुलझाने गये हवलदार के साथ मारपीट, हथियार छीनने का भी लगाया आरोप

Updated at : 15 Feb 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : विवाद सुलझाने गये हवलदार के साथ मारपीट, हथियार छीनने का भी लगाया आरोप

शनिवार को नगर थाना के बगल में ही वहां के एक हवलदार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घटना में नगर थाने के हवलदार विलास यादव के बाएं आंख ने नीचे चेहरे पर चोट लगी और उनके नाक से भी ब्लड निकलने लगा.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : देवघर में अब पुलिस का खौफ ही नहीं रह गया है. शनिवार को नगर थाना के बगल में ही वहां के एक हवलदार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घटना में नगर थाने के हवलदार विलास यादव के बाएं आंख ने नीचे चेहरे पर चोट लगी और उनके नाक से भी ब्लड निकलने लगा. हालांकि घायल हवलदार का एक वीडियो कुछ सोशल साइट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे आरोपित पर हथियार छीनने का आरोप लगा रहे हैं. वीडियो में वह कह रहे हैं कि कुछ बाताबाती में हथियार छीनने का प्रयास किया गया. उसी में धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया. हमारा आदमी आया, तो जान बचाया, नहीं तो वह मार देता. घायल हवलदार अपने बयान में मिथिलेश तुरी का नाम ले रहे हैं. हवलदार के बयान के मुताबिक उक्त घटना थाने के अगल-बगल में ही हुई है. सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद मिथिलेश को नगर थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है. पता चल रहा है कि आरोपित मिथिलेश जसीडीह थाना क्षेत्र के नारायणपुर खवासडीह इलाके का रहने वाला है. सूत्रों की मानें तो वह प्राइवेट चालक का काम करता था. उन सूत्रों पर भरोसा करें, तो यह भी पता चल रहा है कि प्राइवेट चालक के तौर पर उसने नगर सहित अन्य थाने की गाड़ी भी चलायी है और इस विवाद के पीछे लेनदेन की बात सुनने को मिल रही है. हालांकि इसमें सच्चाई क्या है, यह पुलिस जांच से ही पता चल सकेगा. इस संबंध में नगर थाना सहित देवघर के कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं. घटना के बाद घायल हवलदार विलास यादव ने सदर अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया.

लगातार देवघर पुलिस पर हो रहे हैं हमले

इन दिनों देवघर में लगातार पुलिस पर हमले हो रहे हैं. चार फरवरी को भी नगर थाना क्षेत्र के क्लब ग्राउंड के समीप सादे लिबास में बाइक पुलिस टीम के एक जवान से बदमाश युवक भिड़ गया था और उक्त घटना में जवान के हाथ की एक अंगुली जख्मी भी हुआ था. पिछले महीने कुंडा थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम पर बालू कारोबारियों सहित उनके लोगों द्वारा हमला कर ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास कर रोड़ेबाजी भी की गयी थी. इसके अलावा नगर, जसीडीह, रिखिया, देवीपुर, सारवां व अन्य थाने की पुलिस टीम पर बीच-बीच में बालू कारोबारियों द्वारा हमले किये जाने की खबर आती रही है. ऐसे कई मामले भी इन थानों में पूर्व से पुलिस द्वारा दर्ज करायी गयी है.

हाइलाइट्स

-नगर थाना के बगल में ही हुई घटना, हवलदार के चेहरे में हुआ जख्म

-आरोपित व्यक्ति को थाने में रखकर की जा रही पूछताछ

-जसीडीह थाना क्षेत्र का निवासी है आरोपित, करता है प्राइवेट चालक का काम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola