ePaper

Deoghar news : घोरमारा में अवैध पार्किंग कराने वाले दुकानदारों को नोटिस

Updated at : 09 Jul 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : घोरमारा में अवैध पार्किंग कराने वाले दुकानदारों को नोटिस

देवघर -बासुकिनाथ मार्ग में घोरमारा के पास वाहनों की अवैध पार्किंग बंद करने का निर्देश सीओ ने दिया है. सीओ ने अमीन के साथ घोरमारा में कई जगह पर अवैध पार्किग पायी और इसके बाद निर्देश दिया.

विज्ञापन

मोहनपुर. देवघर -बासुकिनाथ मार्ग में घोरमारा के पास वाहनों की अवैध पार्किंग बंद करने का निर्देश अंचलाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने दिया है. सीओ की ओर से अमीन अविनाश कुमार के साथ निरीक्षण कर घोरमारा में कई जगह पर अवैध पार्किंग पायी गयी. वहीं निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे गोचर भूमि में स्टोन डस्ट भरकर अवैध पार्किंग कर रखा है, इससे जाम की स्थिति भी बन रही है. सीओ ने इसकी फोटोग्राफी करायी और चार दुकानदारों को नोटिस भेजकर अवैध पार्किंग हटाने का निर्देश दिया है. सीओ की ओर से बताया गया कि मोहनपुर थाना प्रभारी को भी घोरमारा में अवैध पार्किंग की वजह से लगने वाले जाम की संभावनाओं को देखते हुए अवैध पार्किंग हटाने का निर्देश दिया गया है. श्रावणी मेला की पहली सोमवारी से पहले अवैध पार्किंग नहीं हटाया गया तो पुलिस बलों की मदद से उक्त भूमि पर ट्रेंच कटिंग की जायेगी व अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. बताया कि पिछले वर्ष भी घोरमारा में अवैध पार्किंग की वजह से बाजार में अक्सर लंबा जाम लग रहा था, जिस कारण अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध पार्किंग स्थल पर ट्रेंच कटिंग कर दी गयी थी. अब श्रावणी मेला शुरू होने से पहले कई दुकानदारों ने ट्रेंच को भर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan

लेखक के बारे में

By Shrawan

Shrawan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola