मारगोमुंडा : विधि-विधान के साथ मनाया गया छठ पर्व

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न
मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के मारगोमुंडा, करंजो, पांडेयसिंघा, नोनियाद, महजोरी, बलीडीह, एकद्वारा, पुरानी चिहुंटिया, गोरायडीह, कोरीडीह समेत अन्य गांवों में अहले सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया. छठ पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय के साथ उत्सवी माहौल था. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा प्रखंड क्षेत्र में विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. छठ पर्व को लेकर छठी मइया के भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था. पूजा को लेकर नदी व तालाबों में बने छठ घाटों पर विशेष रूप से सजाया गया था. इस दौरान मंगलवार प्रातः को लोग अपने घर से डाला, सूप इत्यादि को माथे पर लेकर छठ घाट तक पहुंचे जहां उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का पारण किया. इस दौरान महिला पुरुष दंडवत करते हुये छठ घाट तक गये. क्षेत्र में यह परंपरा रही है कि श्रद्धालु भगवान भास्कर से मन्नत मांगते हैं. मन्नत पूरी होते ही दंडवत करते हुए छठ घाट तक पहुंचते है. अहले सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का पारण करते हुए मंगलकामना की. इस दौरान छठ गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




