पुलिस ने लापता वृद्ध का कंकाल किया बरामद

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने लापता वृद्ध का कंकाल किया बरामद

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव का मामला

विज्ञापन

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव स्थित मेला मैदान के निकट धान के खेत से बुधवार को पुलिस ने एक कंकाल बरामद किया. बताया जाता है कि नर कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग जमा हो गया. घटनास्थल के निकट ही चप्पल, लाठी व कपड़ा मिला. जिससे नर कंकाल की पहचान खमरबाद गांव से सटे खरजोरी गांव निवासी मजबूल मियां ( 67) के रूप में किया गया, जिसकी पहचान होने के बाद परिजनों ने कंकाल को अपने घर ले गया. थाना प्रभारी तरुण बाखला सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचकर कंकाल से संबंधित जानकारी परिजनों से लिया. वहीं, परिजनों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व मजबूल मियां घर से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित अपनी बेटी घर वलदहा गांव पैदल जा रहा था, लेकिन कई घंटे बीतने के पश्चात बेटी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. इस संबंध में परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी. वहीं, बुधवार को सूचना मिली की खबरबाद के बहियार में एक नर कंकाल पड़ा हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola