बिजली चोरी के आरोप में पांच पर मामला दर्ज

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

पांच पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

विज्ञापन

मधुपुर. विद्युत अवर प्रमंडल शाखा मधुपुर के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने पांच व्यक्ति पर अवैध रूप से बिजली चोरी करने की प्राथमिकी थाना में दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश विभाग के अन्य मिस्त्रियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांव व टोला में औचक निरीक्षण को निकले थे. इस बीच चक बगजोरा व लखुनुआ गांव के कई घरों की बिजली लाइन की जांच की गयी. जांच के दौरान पांच व्यक्ति के घर में मीटर से बायपास कर अवैध रूप से बिजली प्रयोग करते हुए पकड़ा गया. इनके द्वारा बिजली चोरी किये जाने से विभाग को एक लाख 40 हजार से अधिक रुपये का राजस्व का नुकसान पहुंचा है. विभाग के द्वारा इन लोगों पर जुर्माना भी किया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola