Deoghar news : खड़गपुर के श्रद्धालुओं के कपड़े व 50000 कैश भरा बैग लेकर भागा कार चालक

Updated at : 01 Mar 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : खड़गपुर के श्रद्धालुओं के कपड़े व 50000 कैश भरा बैग लेकर भागा कार चालक

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी छह श्रद्धालुओं के कपड़े और नकदी भरा बैग लेकर कार चालक भाग गया है. पीड़ितों ने नगर थाने में लिखित शिकायत दी है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी छह श्रद्धालुओं के कपड़े और नकदी भरा बैग लेकर शनिवार को कार चालक वाहन समेत भाग गया. जानकारी के अनुसार महाकुंभ होकर अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर शुक्रवार देर रात को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी छह श्रद्धालुओं का एक ग्रुप पूजा करने बाबा धाम पहुंचा था. सुबह उनलोगों ने कार की पार्किंग करायी और वे सभी बाबा मंदिर में पूजा करने हेतु कतार में लग गये. इसी बीच उन लोगों के रुपये व कपड़े भरा बैग लेकर चालक गाड़ी सहित भाग निकला. पूजा कर पार्किंग में वे सभी वापस लौटे ताे चालक समेत गाड़ी को गायब देख इधर-उधर खोजबीन शुरू की. इसके बाद सभी श्रद्धालु मामले की शिकायत देने नगर थाना पहुंचे. नगर थाने में उनलोगों ने लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक खड़गपुर निवासी राहुल सीवान, विवेक कुमार, राधा कुमारी, चित्रा देवी समेत छह श्रद्धालुओं का जत्था महाकुंभ में स्नान कर विंध्याचल, अयोध्या व काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करते हुए शुक्रवार देर रात बाबा बैद्यनाथ में पूजा करने पहुंचा था और देवघर में पार्किंग क्षेत्र से उनलोगों ने किराये की अर्टिगा कार ली थी और पार्किंग कराकर बाबा मंदिर में पूजा करने के लिये कतार में लगने चले गये. पूजा कराने के बाद सुबह करीब 7:00 बजे सभी लोग पार्किंग में आये तो कपड़े व पैसे भरे बैग रखा कार व चालक वहां से गायब था. इन श्रद्धालुओं ने बताया कि कार के अंदर उनलोगों के कपड़े भरे बैग में नकद करीब 50000 रुपये रखे थे और सभी के जूते-चप्पल भी गाड़ी में ही था. रुपये सहित कपड़े भरा बैग व गाड़ी लेकर चालक भाग निकला. मामले में श्रद्धालुओं ने नगर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola