कार का संतुलन बिगड़ा, घर की दीवार में धक्का मारने से चालक घायल, वाहन क्षतिग्रस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2024 7:49 PM
जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी जीरो माइल पर गुरुवार की रात को एक कार का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हो गयी, जिसमें कार घर की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी.
जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी जीरो माइल में गुरुवार की रात को एक कार का संतुलन बिगड़ने से एक घर की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी है. घटना में जीरो माइल निवासी छोटू ठाकुर का घर क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि कार पर सवार व्यक्ति को मामूली चोटें आयी हैं.जानकारी के अनुसार कार ( जेएच 15 एजी 9871) का चालक पुनासी डैम से वापस लौट रहा था. इसी क्रम में चालक ने कार पर संतुलन खो दिया और सड़क किनारे स्थित एक घर की दीवार से टकरा गया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में दीवार गिरने से घर के अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ राउतु होनहांगा जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. जानकारी के अनुसार घटना के समय घर पर कोई व्यक्ति नहीं था. इससे एक बड़ी घटना होने से घर के लोग बाल-बाल बच गये. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










