शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

पालोजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में शनिवार को एक घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गयी. इससे कमरे में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया
पालोजोरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में शनिवार को एक घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गयी. इससे कमरे में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. दरअसल, पालोजोरी बाजार-सारठ रोड स्थित बलराम दास के घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. घटना शनिवार दोपहर लगभग 12ः30 बजे की है. पीड़ित ने बताया कि घर के अन्य लोग अपने-अपने काम में जुटे हुए थे. महिलाएं खाना बना रही थी, बच्चे अन्य कमरे में थे. इसी दौरान अचानक मकान की ऊपरी मंजिल से धुआं का गुबार व आग की लपटें उठने लगी. आग इतनी तेज थी कि किसी को कुछ समझ में आने से पहले ही ऊपरी मंजिल के दो कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं, आग की लपटें देखकर आसपास के लोग जुट गये. इसके बाद अपने-अपने स्तर से आग को बुझाने में जुट गये, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब-तक दोनों कमरे में रखा सारा सामान जल कर राख हो चुकी था. कमरे में रखा फ्रीज, टीवी, आलमारी, ड्रेसिंग टेबल, प्लंग, बिछावन, खिड़की, दरवाजे, कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान पूरी तरह से जल गया. पीड़ित ने बताया कि संभवतः आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. इसके कारण उसका लाखों का सामान जल गया है. इस अगजनी से कितने का नुकसान हुआ है. इसका आंकड़ा जुटाने में परिजन जुटे हुए थे. पीड़ित ने सरकार से मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है. वहीं, आग को बुझाने के लिए पालोजोरी पंचायत के मुखिया सहित अन्य बाजार के लोग जुटे हुए थे. ————- पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजा की लगायी गुहार कमरे में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




